-
10 माह पहले ही हुई थी शादी
-
जवान का सोमवार को सम्मान अंत्येष्टि की गई
जयपुर: कस्बे के मूंडरु के नजदीकी गांव रतनपुरा निवासी एक BSF के जवान की हरियाणा के करनाल जेल में निगरानी टॉवर पर ड्यूटी करते वक्त गिरने से मौत हो गई।
जानकारी अनुसार रतनपुरा का बत्तीस वर्षीय सागर मल जाट हरियाणा के हिसार में BSF की 177 वीं बटालियन में तैनात था।
पिछले कई दिनों से वह करनाल जेल में ड्यूटी कर रहा था।
सुबह निगरानी टॉवर पर ड्यूटी के दौरान टॉवर से गिर जाने से सागर मल घायल हो गया।
जहां से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यह भी पढे: सेवादल ने निकाली लोकतंत्र बचाओ तिरंगा यात्रा
शनिवार शाम को उपचार के दौरान जवान सागर मल ने दम तोड़ दिया।
पोस्टमार्टम के बाद रविवार देर रात शव पुलिस थाने में पहुंचा।
सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल सुरेंद्र सिंह ने बताया कि BSF जवान का सोमवार को सम्मान अंत्येष्टि की गई।
जवान के छोटे भाई महेंद्र कुमार ने बताया कि सागरमल 11 साल पहले BSF में भर्ती हुआ था।
हाल ही में वह हिसार में पोस्टेड था।
जहां से उसकी ड्यूटी करनाल जेल में निगरानी टॉवर पर लगी थी।
सागर मल गांव आया हुआ था और दो माह पहले ही ड्यूटी पर गया था।
सागर मल की दस माह पहले ही भादवाड़ी निवासी सुमन देवी के साथ शादी हुई थी। पत्नी अभी गर्भवती है।