जयपुर: सोशल मीडिया पर इन दिनों राजस्थान की एक युवा आईएएस अधिकारी की फोटो जमकर वायरल हो रही है। फोटो वायरल होने के पीछे बड़ा कारण इस युवा आईएएस अधिकारी की सादगी और परंपरा प्रेम है। अक्सर कई लोग किसी बड़े पद पर पहुंचने के बाद आधुनिकता की चकाचौंध में सबसे पहले किनारा अपनी परंपराओं से करते हैं, लेकिन इस फोटो में दिखाई दे रही यह महिला अधिकारी ने अपनी परंपराओं से बेहद प्रेम करती है। यही कारण है कि अपनी बेटी के जन्म के बाद जब इस अधिकारी ने परंपराओं को निभाया तो उसकी एक फोटो सोशल मीडिया की सुर्खियां बन गई। इस फोटो पर अब इस अधिकारी की जमकर प्रशंसा हो रही है।
कौन है यह अधिकारी
यह युवा अधिकारी है सीकर जिले के श्रीमाधोपुर तहसील के लिसाडिय़ा गांव निवासी मोनिका यादव। भारतीय प्रशासनिक सेवा परीक्षा-2017 में 403वीं रैंक पाने वाली मोनिका का चयन आईएएस अधीनस्थ सेवा के लिए हुआ। मोनिका ने मार्च 2020 में बेटी को जन्म दिया। भारतीय रेल यातायात सेवा के लिए सलेक्ट हुई मोनिका फिलहाल मातृत्व लीव पर हैं। मोनिका ने बचपन से ही अफसर बनने का सपना देखा था।
यह भी पढे: बीकानेर में में जलेंगे सवा लाख दीपक, कुम्हारों की हुई दीवाली
इसके पीछे वजह थी पिता का भी अधिकारी होना। मोनिका के पिता हरफूल सिंह यादव वरिष्ठ आरएएस अधिकारी हैं। अपने सपने को साकार करने के लिए मोनिका यादव ने जमकर मेहनत की और अपना मुकाम पाया। खास बात यह है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा में उच्च पद पर पहुंची मोनिका ने परंपराओं से दूरी नहीं बनाई। मोनिका की शादी भी आईएएस सुशील यादव के साथ हुई है।
सुशील यादव वर्तमान में राजसमंद में एसडीएम के पद पर कार्यरत हैं। सुशील यादव बताते हैं कि यह तस्वीर उस समय की हैं जब मोनिका ने बेटी को जन्म दिया था। उन्होंने बताया कि मोनिका का सामाजिक परंपराओं से काफी जुड़ाव रहा है। वे अभी भी इनके प्रचार प्रसार और अच्छी परंपराओं से लोगों को जोडऩे का प्रयास करती हैं।
यह भी पढे: नई शिक्षा नीति को मोदी कैबिनेट की मंजूरी, HRD मंत्रालय का नाम अब शिक्षा मंत्रालय हुआ
बकौल सुशील यादव मोनिका की देसी अंदाज की यह फोटो इतनी वायरल हो जायेगी इसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी। आज सोशल मीडिया पर मोनिका की सराहना की जा रही है। इसकी वजह सिर्फ यह फोटो ना होकर उनका ग्रामीण संस्कृति के प्रति प्रेम भी है।