नगर निगम चुनाव में टिकट नहीं मिलने से नाराज हुए कांग्रेस के सभी दावेदारों को मनाने के लिए मुख्य सचेतक और हवामहल विधायक डॉ महेश जोशी ने पत्र लिखा है। जोशी ने पत्र में दावेदारों को कहा है कि आपका आवेदन पार्टी के प्रति विश्वास और लगाव का प्रतीक है। अनेक दावेदारों में से टिकट किसी एक को ही मिलता है,आपको टिकट नहीं मिलने का दुख पार्टी समझ सकती हैं।
जोशी ने कहा कि लेकिन टिकट प्राप्त करना ही कार्यकर्ता का लक्ष्य नहीं होता है। शुद्ध मन से जनता और पार्टी की सेवा का भाव असली लक्ष्य है। जोशी ने कहा कि इसलिए निराशा और दुख को हावी नहीं होने दें और सक्रियता बनाए रखें। इससे आमजन में आपका सम्मान और अधिक बढ़ेगा। पत्र में उन्होंने यह भी कहा है कि अधिकृत प्रत्याशी का भरपूर समर्थन कर पार्टी के विश्वास पर खरे उतरें।
यह भी पढे: भाजपा का दावा 95 प्रतिशत बागियों ने नाम वापस लिए, बड़े नेता अब भी चुनाव मैदान में
हमारे लोकप्रिय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी कहते हैं कि पद पाना लीडर शिप नहीं, बल्कि काम करना लीडर शिप है। कांग्रेस पार्टी का इतिहास रहा है कि निष्ठावान कार्यकर्ता को कहीं ना कहीं मौका देकर सम्मानित किया जाता है इसलिए इसलिए पार्टी में अपने महत्व के प्रति निश्चिंत रहें।
भाजपा का दावा 95 प्रतिशत बागियों ने नाम वापस लिए, बड़े नेता अब भी चुनाव मैदान में
नाम वापसी के अंतिम दिन भाजपा और कांग्रेस से बागी होकर नामांकन करने वाले कई नेताओं ने अपने नाम वापस ले लिए। भाजपा ने दावा किया है कि प्रदेश के 3 शहरों के 6 नगर निगमों के चुनाव में बागी के तौर पर नामांकन दाखिल करने वाले 95 प्रतिशत प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया है। भाजपा जयपुर शहर ने दावा किया है कि शहर के दोनों निगमों में 53 प्रत्याशियों ने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में नाम वापस लिए हैं। मगर जयपुर की दोनों नगर निगमों में अब भी कई बड़े नेता ऐसे हैं जो मैदान में डटे हुए हैं।