देश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है।
मंगलवार को एक लाख से ज़्यादा मरीज़ मिले।
यह किसी भी एक दिन में देश में ही नहीं दुनिया में पहली बार हुआ है।
अब तक देश में 43,55,680 लोग संक्रमित हो चुके हैं।
इनमें से साढ़े तीन लाख तो 4 दिन में ही बढ़े हैं।
चिंता की बात यह भी कि पिछले 24 घंटों में मौतों कि संख्या 1532 हो गई है।
दूसरी ओर राहत की खबर यह है कि इसी समय में 89,446 लोग ठीक भी हुए हैं।
जहां मृत्यु दर 1.69 है वहीं ठीक होने की दर 77. 73 है।
यह भी पढे: कोरोना से मरने वाले की बॉडी का परिजन कर सकेंगे अंतिम संस्कार
चिकित्सा अनुसंधान परिषद यानी आई सी एम आर के अनुसार पिछले चौबीस घंटों में 10,98,621 टेस्ट भी हुए हैं।
इन्हें मिलाकर देश में कुल 5 करोड़ से ज़्यादा टेस्ट हो चुके हैं।
देश में पहली बार एक लाख से ज़्यादा मरीज़ मिले।
पहली बार रिकॉर्ड 89,446 मरीज़ एक दिन में ठीक हुए।
और पहली बार ही मौतों का आंकड़ा एक दिन में 1532 हुआ।
देश में संख्या के हिसाब से कुल केस महाराष्ट्र में सबसे ज़्यादा है.
यह भी पढे: राजस्थान में 93 हजार से ज्यादा लोग कोरोना के चपेट में
जबकि संक्रमण के ग्रोथ रेट के हिसाब से उत्तर प्रदेश और कर्नाटक सबसे आगे हैं।
राजस्थान में 93000 से ज्यादा शिकार
राजस्थान में मंगलवार की सुबह 721 लोग और कोरोना के चपेट में आ गए हैं।
इसके बाद राजस्थान में अब तक93257 कोरोना के शिकार हो चुके हैं।
हालांकि प्रदेश में अब केवल15632 लोग संक्रमित बचे हैं।
बाकी रोगी रिकवर हो चुके हैं या फिर डिस्चार्ज होकर अपने घर जा चुके हैं।
मंगलवार की सुबह 7 और लोगों की मौत और उनके कारण हो गई है।
इस प्रकार अब प्रदेश में कुल मौतों की संख्या 1158 हो गई है।